जमुई, अक्टूबर 6 -- Jamui News: सिकंदरा । निज प्रतिनिधि बिहार सरकार के माननीय खनन एवं कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवशी का सिकंदरा आगमन पर भव्य स्वागत शेखपुरा रोड स्थित अटल बिहारी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर गगनभेदी नारों के साथ किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, भाजपा नेता हरदेव सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित, गुंजेश सिंह, रणजीत जोशी, विकास गुप्ता, अशोक केशरी, रूद्रदेव सिंह, सच्चिदानंद चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...