Jamui News: भौड़ी नदी घाट में डूबे 16 वर्षीय किशोर का 15 घंटे बाद मिला शव, ग्रामीणों ने नदी से निकाला
जमुई, सितम्बर 27 -- Jamui News: जमुई/लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बरमनिया गांव निवासी 16 वर्षीय आजाद कुमार पासवान की शुक्रवार शाम भौड़ी नदी घाट में डूबने से मौत हो गई। करीब 15 घंटे की खोजबीन के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने नदी से उसका शव बरामद किया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान बरमनिया गांव निवासी सरवन पासवान के पुत्र आजाद कुमार पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार आजाद दो भाइयों में बड़ा था। उसकी दो बहनें भी हैं। उसके पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। आजाद इंटर की पढ़ाई कर चुका था। मृतक के चाचा मुंद्रिका पासवान ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 आजाद गांव के ही एक अन्य लड़के के साथ शौच करने के लिए भौड़ी नदी घाट गया था। शौच के बाद पानी लेने के दौरान नदी किनारे कजरी लगे स्थान पर आजाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.