Jamui News: भाई-भाभी व भतीजे ने परिवार पर बोला हमला, पिता-पुत्री समेत तीन घायल
जमुई, जुलाई 17 -- Jamui News: जमुई। निज संवाददाता टाउन थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गोतिया के बीच हुए विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना में पिता, उनकी नाबालिग पुत्री और पत्नी घायल हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान रामविलास मांझी (38 वर्ष), उनकी पुत्री दुर्गी कुमारी (15 वर्ष) और पत्नी चुनिया देवी के रूप में हुई है। घायल रामविलास मांझी ने बताया कि मामूली बात को लेकर परिवार के भीतर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान उनके भाई, भाभी और भतीजे ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट की, बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी और पुत्री को भी नहीं बख्शा और उनकी भी पिटाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.