जमुई, अक्टूबर 25 -- Jamui News: जमुई, निज संवाददाता मुख्यमंत्री बिहार के सात निश्चय कार्यक्रम की प्राथमिकताओं के तहत जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्त्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्त्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा, खैरा, गिद्धौर, सोनो, इस्लामनगर अलीगंज, लक्ष्मीपुर एवं सिकंदरा से एक-एक चिकित्सा पदाधिकारी तथा एक-एक प्रयोगशाला प्राविधिक ने भाग लिया। प्रशिक्षण सदर अस्पताल, जमुई स्थित ब्लड सेंटर की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका रंजन द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अपने-अपने स्वास्थ्य संस्थानों में ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना, प्रारंभ करने की प्रक्रिया, संचालन, रक्त के सुर...