Jamui News: बोलेरो पहाड़ की चट्टान से टकराई, राजस्थान के तीन जैन यात्री घायल
जमुई, अक्टूबर 17 -- Jamui News: सिकंदरा। निज प्रतिनिधि लछुआड़ से 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्मभूमि जन्मस्थान जाने वाले जैन श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पुराने अवस्था में चल रहे वाहनों से पहाड़ी रास्ते पर सफर करना यात्रियों के लिए खतरे का सबब बन रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जन्मस्थान जाने के दौरान एक पुरानी बोलेरो अनियंत्रित होकर जंगल के बीच पहाड़ की चट्टान से टकरा गई। इस दुर्घटना में राजस्थान के तीन जैन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान से आए जैन श्रद्धालु पुरानी बोलेरो से भगवान महावीर की जन्मभूमि के दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान जंगल के बीच पहाड़ी रास्ते पर बोलेरो अनियंत्रित हो गई और पहाड़ की चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीन यात्री घायल हो गए। इनमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.