Jamui News: बेटी के जन्म की खुशी में परिजनों ने सजाया वाहन, धूमधाम से घर ले गए नवजात
जमुई, अक्टूबर 18 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता बेटी के जन्म की खुशी में एक परिवार में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सदर अस्पताल जमुई में बच्ची के जन्म के बाद परिजनों ने उसकी घर वापसी को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी की। शनिवार को अस्पताल से नवजात बच्ची को घर ले जाने के लिए वाहन को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया। वाहन पर सजावट देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों का ध्यान भी इस ओर आकर्षित हुआ।जानकारी के अनुसार, खैरा थाना क्षेत्र के डुमरकोला गांव निवासी बादल सिंह की पत्नी स्नेहा कुमारी ने सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। घर में नन्हीं परी के आगमन से माता-पिता सहित पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटी के जन्म को परिवार ने उत्सव के रूप में मनाया। परिजनों ने बच्ची को अस्पताल से घर ले जाने के लिए वाहन को फूलों और अन्य सजावटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.