Jamui News: बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
जमुई, अगस्त 23 -- Jamui News: झाझा। निज संवाददाता गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। हालांकि,ट्रैक्टर चालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। इस क्रम में झाझा पुलिस के एसआई दिलीप कुमार द्वारा थाना में दिए आवेदन के अनुसार बीते बुधवार को सूचना मिली थी कि चायं स्थित उलाय नदी घाट से बालू का अवैद्य उत्खनन किया जा रहा है। बताया कि मौके पर पहुंचने पर ट्रैक्टर चालक ट्रेलर से बालू नदी किनारे गिराते हुए इंजन लेकर भागने लगा था। पीछा करने पर बलियाडीह में वह इंजन को भी छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने ट्रैक्टर के मालिक व चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.