Jamui News: बालाडीह के जंगली इलाके में शराब भट्ठी ध्वस्त, 25 लीटर महुआ शराब व मोबाइल जब्त
जमुई, सितम्बर 2 -- Jamui News: सिकंदरा । निज प्रतिनिधि सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालाडीह के पहाड़ी एवं जंगली इलाके में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके से लगभग 25 लीटर देशी महुआ शराब और एक मोबाइल फोन को जब्त किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को बालाडीह के पहाड़ी व जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से देशी शराब निर्माण और बिक्त्री किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद थाना के पुलिस अवर निरीक्षक पीयूष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर घने जंगल और पहाड़ी का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। हालांकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.