जमुई, सितम्बर 29 -- Jamui News: झााझा । निज प्रतिनिधि हाल में हुई लगातार बारिश का असर अब सब्जियों की कीमतों पर दिखाई देने लगा है। बारिश के बाद खेतों में जलजमाव और आवक प्रभावित होने से बाजार में कई हरी सब्जियों के दाम में तेजी देखी जा रही है। सब्जियों की कीमत बढ़ने से पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। रोजमर्रा की जरूरत के लिए बाजार पहुंचने वाले लोग अब पहले की तुलना में कम मात्रा में सब्जियां खरीद रहे हैं। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले तक जिस सब्जी को एक किलो तक खरीद लेते थे, अब उसके दाम बढ़ने के कारण आधा किलो से ही काम चलाना पड़ रहा है। खासकर परिवार का मासिक बजट संभालने वाले लोगों के लिए सब्जियों के बढ़ते दाम चिंता का कारण बन गए हैं। ग्राहकों का कहना है कि सब्जियों के साथ-साथ अन्य ख...