जमुई, अक्टूबर 19 -- Jamui News: लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता के साथ दलित समाज के आवाज थे।उन्होंने एक समाज को संगठित हो, शिक्षित बनो और संघर्ष का मंत्र दिया जिसका अनुसरण करना चाहिए। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि झाझा के जदयू विधायक सह परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने मटिया में आयोजित कार्यक्त्रम को संबोधित करते हुए कहा। मौका था लक्ष्मीपुर प्रखंड के मटिया पंचायत स्थित पंचायत भवन में बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के मूर्ति का अनावरण करने का। परिवहन मंत्री श्री रावत ने बाबा साहेब के जीवन के संघर्ष और उनके कृति का विस्तार से चर्चा किया। इसके पूर्व परिवहन मंत्री श्री रावत, विशिष्ट अतिथि जमुई जिले के ख्याति प्राप्त हड्डी रोग विशेषज्ञ सह समाजसेवी डा. नीरज, मटिया पंचायत के मुखिया महामणि देवी ने बाबा साहेब डा. ...