जमुई, अगस्त 4 -- Jamui News: सिकंदरा । निज प्रतिनिधि जमुई जिले के प्रसिद्ध बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर महादेव सिमरिया में सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। विदित हो कि पवित्र महीना सावन की पहली सोमवारी पर सुबह 3:00 बजे से ही महिला पुरुष शिव भक्त बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना को लेकर कतारबद्ध लाइन में लगना शुरू हो गए। वहीं प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ जलाभिषेक करने को लेकर लगी रही। बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर के आसपास कई प्रकार के दुकान एवं फूल बेलपत्र भांग धतूरा खरीदने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ काफी पवित्रता के साथ शिव भक्त बोल बम, जय शिव, हर हर महादेव के नारे लगाते हुए बाबा भोलेनाथ का पूजा अ...