जमुई, नवम्बर 14 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि छठ महापर्व में लगने वाली अधिकांश चीजों के दाम पिछले साल से 10 से 40 फीसदी तक बढ़े हुए हैं। बावजूद आस्था के वशीभूत लोग महंगाई को दरकिनार कर खरीदारी करने में जुटे रहे। इस छठ में केला का दाम आसमान पर है। पिछले साल केले की कीमत जहां तीन से पांच सौ रुपये घौद थी, वहीं इस साल छह सौ से एक हजार रुपये तक पहुंच गई है। फल व्यवसायियों ने बताया कि केला का आवक इस बार सही है। इस बीच, व्यापारियों ने बताया कि नारियल, सेव, रिफाइन, दउरा के भाव भी इस बार बढ़ गए हैं। यह भी पढ़ें- Nawada News: नहाय-खाय के साथ सूर्योपासना के महापर्व का हुआ आगाज पूजा संबंधी सामग्रियों की खरीदारी के लिए बाजार में चहल-पहल बनी रही। सब्जी बाजार में सब्जियों की खरीदारी के लिए भीड़ जुटी रही। जबकि बाजार के फल विक्त्रेताओं को बाहर से मंगवा...