Jamui News: बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल
जमुई, अगस्त 17 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग में सिमरिया मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक सवार चिहरा थाना क्षेत्र के हरनी गांव निवासी बिनोद सोरेन तथा मनवेल मुर्मू खुटो गांव में आयोजित फुटबॉल मैच देखने गए थे। मैच समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से वापस अपने घर हरनी लौट रहे थे। इसी क्त्रम में सिमरिया मोड़ के पास असंतुलित होकर उनकी बाइक सड़क किनारे पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की गश्ती टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.