जमुई, सितम्बर 12 -- Jamui News: लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता शुक्रवार को कोहबरवा-झाझा मुख्य मार्ग के जिनहरा गांव के समीप दोपहर को एक बाइक चालक ने एक वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी, बाइक के टक्कर से महिला बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने घायल महिला को इलाज केलिए आनन-फानन में जमुई के एक निजी अस्पताल में भत्र्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर शाम वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान मोहनपुर थाना के जिनहरा गांव निवासी स्व. नरेश यादव की पत्नी शकुंतला देवी 65 साल के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि वद्ध महिला अपने घर से बथान जा रही थी तभी विपरीत दिशा से एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जिससे महिला घायल हो गई थी, जिनका इलाज जमुई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था लेकिन इलाज के लिए उनके मौत हो ...