जमुई, सितम्बर 9 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता चेवाड़ा-सिकंदरा मार्ग पर अचम्भो के पास बुधवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार माइक्रो फाइनेंस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के पांच महुवा गांव निवासी नीलम भारती, पति अनुज कुमार के रूप में हुई है। नीलम भारती सिकंदरा स्थित एक माइक्रो फाइनेंस संस्थान में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, नीलम भारती ग्रामीणों के साथ मीटिंग करने के बाद स्कूटी से चेवाड़ा से सिकंदरा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अचम्भो के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही ग्लैमर मोटरसाइकिल ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नीलम भारती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने घाय...