Jamui News: बलि प्रथा पर लगी रोक, श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा झुमराज की विशेष पूजा-अर्चना
जमुई, अक्टूबर 24 -- Jamui News: सोनो। निज संवाददाता प्रखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा झुमराज मंदिर परिसर में कार्तिक मास के पावन अवसर पर आगामी सोमवार से एक महीने के लिए पशु बलि प्रथा पर पूरी तरह रोक रहेगी। शनिवार की शाम झुमराज बाबा मंदिर परिसर में मंदिर प्रबंधन कमेटी, स्थानीय दुकानदार और क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। समिति के सचिव राकेश सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तय किया गया कि कार्तिक महीने की धार्मिक पवित्रता को देखते हुए इस अवधि में मन्नतें पूरी होने पर दी जाने वाली पाठा (बकरे) की बलि पूरी तरह बंद रहेगी। बैठक के बाद मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि भले ही एक महीने तक बलि प्रथा पर कड़ा प्रतिबंध रहेगा, लेकिन बाबा झुमराज के दर्शन और सात्विक पूजा-अर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.