जमुई, अक्टूबर 27 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता प्रखंड का 26 वार्ड नगर पंचायत में जाने का प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों की बैठक में मंगलवार को प्रस्तावित हो गया। इस 26 वार्ड में सर्वाधिक मलयपुर पंचायत से 13 वार्ड, कटौना पंचायत से 9, बरियारपुर पंचायत से 3 तथा नूमर पंचायत से 1 वार्ड का प्रस्ताव भेजा गया है। अब प्रखंड विकास पदाधिकारी इन प्रस्तावित वार्डों का भौगोलिक स्थिति, चौहद्दी, जनसंख्या सहित अन्य लेखा जिलाधिकारी के पास भेजेंगे। जिलाधिकारी द्वारा यह प्रस्ताव सचिवालय पटना, बिहार सरकार के पास भेजा जाएगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो राज्य सरकार से स्वीकृति मिलते ही प्रखंड का यह वार्ड नगर पंचायत में शामिल हो जाएगा। नगर पंचायत में शामिल होते ही यहां शहरों जैसी व्यवस्था लागू हो जाएगी तथा विकास को गति मिलेगी।

नगर पंचायत में शामिल होंगे 26 वार्ड सर्वा...