जमुई, जुलाई 23 -- Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता बरमसिया में विवाद करने के दौरान एक युवक को पकड़ने के बाद उसके पास से पुलिस ने एक मैगजीन बरामद किया। गुरुवार को थानाध्यक्ष मिंटु कुमार सिंह ने बताया की पकड़े गए युवक की पहचान मुंगेर का रहने वाला मो.तबरेज के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक बरमसिया में एक घर के पास विवाद कर रहा था जिसपर पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दिया। सूचना पर युवक को गिरफ्तार किया और थाना लाने के बाद उसकी तलाशी लेने पर उसके पॉकेट से एक मैगजीन बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक के खिलाफ कानूनी प्र्त्रिरया की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...