जमुई, नवम्बर 18 -- Jamui News: जमुई। निज संवाददाता जिले के चकाई प्रखंड में पड़ने वाले अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करहीत इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के सरकारी दावों की जमीनी हकीकत इस स्वास्थ्य केंद्र को देखकर ही समझ आ जाती है। यह अस्पताल वर्ष 2009 से एक पंचायत भवन में संचालित हो रहा है, जो अब पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। छत का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है और दीवारें खस्ताहाल हैं। सुविधाओं के घोर अभाव में न केवल मरीज बल्कि यहां कार्यरत डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी भारी परेशानी और खतरे के साये में काम करने को मजबूर हैं। अस्पताल की दयनीय स्थिति पर बात करते हुए आयुष चिकित्सक डॉ. जावेद अली बताते हैं यहां सबसे बड़ी समस्या भवन की है। 2009 से यह पंचायत भवन में चल रहा है और अब पूरी तरह जर्जर हो चुका ह...