Jamui News: बदमाशों ने बेगूसराय के युवक को पीटकर बेहोशी अवस्था में रेलवे लाइन पर छोड़ा, पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
जमुई, नवम्बर 10 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता जमुई-किऊल रेलखंड के शुक्रदास हॉल्ट के पास बदमाशों ने बेगूसराय जिले के युवक की जमकर पिटाई कर दी और बेहोशी अवस्था में रेलवे लाइन पर छोड़कर फरार हो गया। काफी देर के बाद युवक को होश आने पर ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मलयपुर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर मलयपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक को घायल अवस्था में सोमवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की पहचान बेगूसराय जिला निवासी मंटू सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। युवक को किसने मारा है क्यों मारा है इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो पाई है। युवक को घटना के संबंध में कुछ याद नहीं है। युवक के अनुसार उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अज्ञात बदमाशों द्वारा ट्रेन से उतारा गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर रेलवे लाइन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.