जमुई, सितम्बर 6 -- Jamui News: जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रविवार को श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम के मैदान में जिला फुटबॉल लीग की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच पहला मैच एफएसएसए चकाई व पंचेश्वरी बरहट के बीच खेला गया। चकाई की टीम 6-0 से विजयी रही। रेफरी की भूमिका में रोहित कुमार विकाश कुमार, मिथुन कुमार व रंजीत कुमार ने निभाई। लीग के मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस निरीक्षक राज नारायण अकेला मौजूद थे। फुटबॉल लीग जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, सचिव कुंदन सिंह, संजय सिंह शिव शंकर तांती, सुदर्शन कुमार मुन्ना, ओमप्रकाश शर्मा, अक्षय कुमार, ललन कुमार, अमित कुमार शर्मा की देखरेख में आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: उद्‌घाटन मैच में दुमका ने गिरिडीह 11 को एक गोल से हराया यह लीग लगातार 15 दिनों तक चलेगा। कल का मैच लछुआड़ बनाम एलेवन रॉयल जमुई B ...