जमुई, अक्टूबर 6 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा नप क्षेत्र में फुटपाथ पर दुकानदारी कर अपने परिवार का पेट पालने में लगे दुकानदारों के संघ की एक बैठक मंगलवार को राष्ट्रीय वाहन चालक महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिनोद यादव की अगुवाई में आयोजित हुई। बैठक का संचालन श्यामसुंदर गुप्ता ने किया ' दुकानदारों ने एक स्वर में अपनी व्यथा गाथा का बखान करते हुए,उक्त बैठक के जरिए अपनी पीड़ा सरकार के सामने रखी। दुकानदारों ने कहा कि गाहे-बगाहे अतिक्त्रमण हटाने के नाम पर उनकी छोटी-छोटी दुकानों को तोड़ दिया जाता है। इससे वे बेरोजगार हो जाते हैं। नतीजतन,उनकी माली हालत पूरी तरह चरमरा जाती है और ऐसे में परिवार को पालने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने सरकार से मांग की है कि रेलवे की काफी जमीन खाली पड़ी हुई है,जिस पर वर्षों से फुटप...