Jamui News: प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे: हरिमोहन
जमुई, सितम्बर 9 -- Jamui News: जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने पहल शुरू की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में झाझा, चकाई और लक्ष्मीपुर प्रखंड में एक-एक क्लस्टर बनाया गया है। तीनों क्लस्टरों में कुल 375 किसानों को प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। चकाई प्रखंड की सरोन पंचायत के सरोन क्लस्टर में आयोजित उन्मुखी कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी हरि मोहन मिश्रा की अध्यक्षता में किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी गई। किसानों को गोबर, गोमूत्र और घरेलू वनस्पतियों से बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र और ब्रह्मास्त्र तैयार करने की विधि बताई गई। साथ ही मृदा स्वास्थ्य और मल्चिंग के महत्व की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Hajipur News: प्राकृतिक खेती अपनाने को लेकर किसानों को किया गया जागरूक प्रत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.