Jamui News: प्रसूताओं की मौत के बाद पीड़ित परिवारों से मिले समाजसेवी, दी आर्थिक सहायता
जमुई, अक्टूबर 13 -- Jamui News: जमुई । नगर संवाददाता जमुई सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष में दो प्रसूताओं की मौत के बाद समाजसेवी एवं ईश्वर क्लीनिक के डॉ. रिजवान ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता प्रदान कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। डॉ. रिजवान सबसे पहले खैरा थाना क्षेत्र के नरियाना गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मृतका के पति सुजीत कुमार और उनके दोनों बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए आर्थिक मदद दी और इस कठिन समय में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इसके बाद वे चौहानडीह गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मृतका आस्था कुमारी के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार को जमुई सदर अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए आस्था की डिलीवरी हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.