जमुई, अक्टूबर 12 -- Jamui News: झाझा। निज संवाददाता प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद एवं चौकस है.....आप बिल्कुल भयमुक्त होकर सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं दुर्गा पूजा का पर्व। उक्त आह्वान जमुई के जिलाधीश नवीन ने किया है। श्री नवीन एसपी विश्वजीत दयाल के साथ दुर्गा पूजा पंडालों एवं विधि व्यवस्था के हाल का जायजा लेने को सोमवार को झाझा आए हुए थे। इसी दौरान झाझा थाना में मीडिया कर्मियों से वार्ता में डीएम ने बताया कि वे एवं एसपी घूम-घूमकर लॉ एंड ऑर्डर तथा कहां-कहां पंडाल बने हैं एवं स्थानीय थाना द्वारा किस तरह की तैयारियां हैं,इन सभी पहलुओं का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूजा पर शांति,सौहार्द एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने को ले जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद व चाक चौबंद है। यह भी पढ़ें- Buxar News: शांति व सौहार्दपूर्ण दुर्गापूजा के लिए प्रशासन ...