जमुई, जुलाई 10 -- Jamui News: सोनो । निज संवाददाता जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश मंडल के अध्यक्षता में स्थानीय जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व स्थानीय विधायक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्रीविधायक सुमित कुमार सिंह को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के सम्मान में आगामी 11 जुलाई रविवार को चकाई विधानसभा क्षेत्र आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में निर्णय लिया गया कि रविवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे सोनो चौक पर उनका स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्त्रम को सफल बनाने की अपील की गई।बैठक में मीडिया प्रभारी संतोष कुमार दास, गौतम सिंह, इदो अंसारी, रामाशीष मंडल, चंद्रशेखर सिंह, राजेंद्र दास, पिंटू सिंह, संतोष भगत, संजय सिंह, गोलू सिंह, दिव्य प...