जमुई, अक्टूबर 18 -- Jamui News: जमुई । कार्यालय संवाददाता पर्व त्यौहार के इस मौसम में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। घर खाली होने का लाभ चोर उठा रहे हैं। हर दिन कहीं ना कहीं चोरी के वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला सदर प्रखंड के ठेगुआ पैक्स अध्यक्ष के घर चोरी का है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक यादव के बयान पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आवेदन के अनुसार चोरों ने करीब तीन लाख से ज्यादा की संपत्ति चोरी की है। दीपक यादव ने अपने आवेदन में कहा है कि गुरुवार की रात करीब ढ़ाई बजे छत के सहारे एक चोर उनके घर में उतर आया। उसने दरवाजा खोलकर अपने दो साथियों को अंदर प्रवेश करा दिया। जिस कमरे में वे लोग सोए हुए थे उसका दरवाजा बाहर से लगाकर दूसर...