जमुई, जुलाई 27 -- Jamui News: जमुई। निज प्रतिनिधि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर "साईिकल यात्रा एक विचार, जमुई की 551 वीं अनवरत रविवारीय साईिकल यात्रा उत्साह एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आयोजित की गई। यात्रा श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए नीम नवादा ग्राम पहुंची।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सभी यात्रियों ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया तथा पर्यावरण संरक्षण को राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। डॉ विनय कुमार ने कहा कि पेड़ों को नुकसान पहुंचाना प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ अन्याय है। यह भी पढ़ें- शहीदों के नाम पौधरोपण कर दी शृद्धांजलि मंच ने प्रशासन से ऐसे माम...