जमुई, अगस्त 29 -- Jamui News: जमुई । एक प्रतिनिधि शनिवार को जमुई के रामेश्वर हाल में जमुई जिला निबंधन कार्यालय में पेपरलेस ई - निबंधन की जन जागरूकता के लिए कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। जमुई डीएम नवीन द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्त्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्त्रम में जमुई रजिस्टर विनीत कुमार एवम चकाई सब रजिस्ट्रार नवलेश रजक ने लोगो को संबोधन करते हुए कहा कि सरकार द्वारा लाए गए इस पेपर लेस योजना में क्या-क्या विशेषताएं हैं। उन्होंने कहा कि पेपरलेस योजना के तहत निबंधन करना पहले से ज्यादा सरल हो गया है। इसमें समय की बचत के साथ-साथ आने वाले भविष्य में जमीन निबंधन की रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का सबसे बड़ा उद्देश्य है। वही डीएम नवीन कुमार ने पेपरलेस योजना की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि इस आधुनिक दौर में समय के साथ होने वाले बदलाव की जरूरत क...