जमुई, अगस्त 12 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत में देशभक्ति का माहौल रहा। पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के की ओर से भव्य तिरंगा शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पंचायत प्रतिनिधि, कर्मियों और स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लेकर राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। तिरंगा यात्रा पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के धेदलाही गांव से नव निर्मित पंचायत सरकार भवन केवाल गांव तक गयी। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों के साथ आगे बढ़े। तिरंगा यात्रा में पूर्वी गुगुलडीह पंचायत की मुखिया सुनीता देवी, पूर्व मुखिया बब्लू यादव, उप मुखिया संजय यादव सहित सभी वार्ड सदस्य व सभी पंचायत स्तरीय कर्मी व शिक्षक, छात्र-छात्राओं के अलावे शंभू यादव, सौदागर यादव, सुधीर ...