जमुई, अगस्त 21 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता खैरा प्रखंड क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्त्रम में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिंगारपुर तीन मोहानी के पास से एक नीले रंग के टोटो से 80.25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब लदे टोटो को जब्त कर लिया है, जबकि चालक पुलिस को देखते ही टोटो छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, खैरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नीले रंग के टोटो में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर सिंगारपुर तीन मोहानी से आईटीआई कॉलेज की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही खैरा थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए भेजा। इसके बाद एसआई दीपक कुमार और एसआई सन्नी कुमारी पु...