जमुई, अगस्त 15 -- Jamui News: अलीगंज । निज संवाददाता सिंकन्दरा थाना क्षेत्र के पुरसन्डा गांव में गुरुवार की रात्रि लगभग साढ़े दस बजे भीम पासवान के घर मे अचानक आग लग गई, पीड़ित भीम पासवान ने कहा कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नही है। हल्ला गुल्ला करने पर स्थानीय लोगो के सहयोग से आग को बुझाया गया। इस अगलगी की घटना में घर मे रखा अनाज,कपड़ा,पलंग ,आदि कई कीमती सामान जलकर राख हो गया। समाजसेवी अजय महतो ने बताया कि इस अगलगी की घटना में लगभग एक लाख मूल्य से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई।इस घटना की सूचना सिंकदरा थाना तथा अंचलाधिकारी अलीगंज को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...