जमुई, सितम्बर 6 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता अब सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना के सोलर प्लांट की रौशनी से बरहट में रौशनी फैलेगी। इसे लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्र्त्रिरया शुरू हो गई है।योजना को लेकर प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं में दिलचस्पी बढ़ी है। विभागीय जानकारी के अनुसार अब तक एक हजार से अधिक उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं।अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाने के लिए बिजली विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत कर्मी उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने के साथ ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

घर की छत पर लगेगा सोलर प्लांट - बरहट के कनीय विद्युत अभियंता अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं को घर की छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्स...