जमुई, जुलाई 21 -- Jamui News: लक्ष्मीपुर, निज संवाददाता पिंक बस सेवा शुरू होने से महिलाओं और लड़कियों के लिए जमुई का सफर सुविधाजनक हुआ। जिससे महिलाओं में खुशी देखा जा रहा है। पिंक बस का परिचालन प्रथम चरण में जमुई से लक्ष्मीपुर और लक्ष्मीपुर से जमुई के लिए होगा। जिसका समय लक्ष्मीपुर से प्रात: 9 बजे और अपराह्न तीन बजे निर्धारित किया गया। झाझा के जद यू विधायक सह परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद परिवहन विभाग को हाईटेक और आम लोगों विशेषकर महिलाओं के सुविधा के लिए पिंक बस परिचालन की घोषणा किए थे।घोषणा के अनुरूप पूर्व मुखिया सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष करुणा देवी द्वारा पिंक बस परिचालन की लगातार मांग को परिवहन मंत्री श्री रावत ने गंभीरता से लिया। नतीजन प्राथमिकता के आधार पर जमुई लक्ष्मीपुर के बीच उन्होंने पिंक बस सेव...