जमुई, सितम्बर 9 -- Jamui News: जमुई । निज प्रतिनिधि मोबाइल वेटरनरी यूनिट पशु चिकित्सा सेवा प्रदान करते हुए जमुई में 2 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। इन दो वर्षों में मोबाइल वेटरनरी यूनिट-1962 के माध्यम से पशुपालकों के घर तक पशु चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाने का सफर निरंतर जारी रहा। जिला समन्वयक कामदेव कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न्न क्षेत्रों में दैनिक एवं विशेष कैंपों के माध्यम से पशुओं का नि:शुल्क उपचार, स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाओं का वितरण एवं पशुपालकों को चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया जाता रहा है। दो वर्षों की सेवा, पशुपालकों का विश्वास और स्वस्थ पशुधन के लिए निरंतर प्रयास इस यूनिट की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस विशेष अवसर पर उन सभी पशुपालकों, पशु चिकित्सकों, मोबाइल वेटरनरी यूनिट टीम एवं सहयोगी साथियों का हृदय से आभार, विश्वास और सहयोग से यह सेवा ...