Jamui News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर गिद्धौर पहुंचे डॉ. अनिल प्रकाश जोशी
जमुई, अक्टूबर 13 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता पर्यावरण संरक्षण, जल संचयन और नदियों की सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निकली 16 सदस्यीय साइकिल यात्रा मंगलवार को गिद्धौर पहुंची। प्रख्यात पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में नेपाल से दिल्ली जा रही यात्रा के सदस्यों का चंद्रशेखर नगर स्थित परिवार विकास संस्थान परिसर में भव्य स्वागत किया गया। नदी बचाओ संरक्षण समिति के संस्थापक सदस्य कुणाल सिंह ने डॉ. जोशी सहित यात्रा दल के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि नदियों को प्रदूषण से बचाने, जलस्रोतों के संरक्षण, पौधारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग के लिए जनभागीदारी जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.