जमुई, अक्टूबर 8 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चकाई नगर इकाई द्वारा स्नातक परीक्षा के लिए स्थानीय पीपीवाई कॉलेज के परीक्षा केंद्र में बदलाव कर छात्र-छात्राओं की सुविधा अनुसार सुरक्षित एवं नजदीकी केंद्र निर्धारित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। परीक्षा केंद्र जमुई भेजे जाने के विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले के विरोध में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया और अपना समर्थन दिया।​छात्र नेता दीपक चौधरी ने कहा कि परीक्षा केंद्र जमुई बना दिए जाने से छात्रों ,विशेषकर छात्राओं को आवागमन और सुरक्षा को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चकाई सुदूरवर्ती क्षेत्र है, ऐसे में इतनी दूर जाकर परीक्षा देना आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से छात्रों के लिए कष्टकारी होगा। यह भी पढ़ें- Jam...