जमुई, जुलाई 6 -- Jamui News: लक्ष्मीपुर। निज संवाददाता झाझा के जदयू विधायक सह परिवहन मंत्री दामोदर रावत बीते रविवार देर संध्या लक्ष्मीपुर के नेचर विलेज मटिया पहुंचे। जहां नेचर विलेज के संस्थापक सह संरक्षक पूर्व सीओ निर्भय प्रताप सिंह के नेतृत्व में परिवहन मंत्री श्री रावत का भव्य स्वागत हुआ। खराब मौसम के बीच भारी रिमझिम बारिश के बीच कार्यकर्ता और उनके समर्थक उनके स्वागत और उनका सुनने के लिए अड़े रहे। श्री रावत ने कहा कि परिवहन विभाग के बाद क्षेत्र में अन्य विकास का कार्य तेज होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क ,बिजली और सिंचाई के क्षेत्र में जो कार्य हुआ है। वह धरातल पर दिखने लगा है। जिसे गिनाने की जरूरत नहीं है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर उच्च शिक्षा के लिए डिग्री कॉलेज खोलने का काम पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने किया। जिसमे...