जमुई, अगस्त 29 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता मायके में स्वास्थ्य लाभ कर रही अपनी गर्भवती पत्नी को देखने ससुराल आए दामाद के साथ उसके ससुर द्वारा मारपीट कर घायल कर देने का एक मामला शनिवार को सामने आया है। सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल को इलाज हेतु झाझा स्थित सीएचसी पहुंचाया जहां ड्यूटीरत डॉ.निरंजन कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घायल की पहचान मुंगेर जिला के संग्रामपुर के रहने वाले रंजन कुमार के रूप में बताई गई है। रंजन ने बताया कि उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है और फिलहाल मायके में रह रही है। बताया कि अपनी पत्नी की खैरियत लेने को ही वह परसा गांव स्थित अपनी ससुराल आया हुआ था। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में दंपति पर हमला, चाकू से वार बकौल पीड़ित, शनिवार को खाना खा रहे थे तभी ससुर केदार यादव मारपीट करने लगा था। ...