जमुई, अगस्त 19 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता प्रखंड के पतसंडा पंचायत में बुधवार को एक दिवसीय शिव परिचर्चा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्त्रम का आयोजन पंचायत निवासी दिवाकर सिंह और सुनीता सिंह के देखरेख में किया गया。

गुरु बहनों ने दिया आध्यात्मिक संदेश शिव चर्चा में पंचायत के विभिन्न गांवों से दर्जनों शिव गुरु बहनें शामिल हुईं। सभी ने देवाधिदेव महादेव को अपना गुरु मानते हुए उनके द्वारा बताए गए धर्म और अध्यात्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। गुरु बहन सीता देवी ने शिव भजनों और प्रवचनों के माध्यम से लोगों को शिव गुरु के आदर्शों को जीवन में अपनाने और भगवान शिव के प्रति पूर्ण समर्पण का आह्वान किया। गुरु बहन गीता देवी ने कहा शिव में ही संसार की सारी शक्तियां निहित हैं। शिव के शरण में जाने से ही जगत का कल्याण संभव ...