Jamui News: पतनेश्वर धाम मंदिर में पूर्व मंत्री ने की पूजा-अर्चना
जमुई, अगस्त 23 -- Jamui News: बरहट। निज संवाददाता जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री सुमित सिंह ने शनिवार को जिले के सुप्रसिद्व पतनेश्वर धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिले वासियों के सुख समृद्धि एवं मंगल की कामना किया। उन्होंने कहा कि भोले नाथ सबकी मनोकामना पूर्ण करें तथा क्षेत्र में शांति समृद्धि लाएं यही कामना है। उन्होंने संध्या पूजन, रुद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार पूजन में भी भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर हर हर महादेव के नारों से गूंज उठा। यहां बताते चलें कि पतनेश्वर धाम मंदिर जिले का सुप्रसिद्ध मंदिर है। पूरे सावन माह यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पूजा करने उमड़ पड़ती है। मंदिर के पुजारी राजीव कुमार पांडेय कहते हैं कि सच्चे मन से जो श्रद्धालु पूजा अर्चना कर मन्नत मांगते हैं बाबा भोलेनाथ उसकी मनोकामना जरूर पूर्ण करते हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.