Jamui News: पक्के मकान के छत से गिरने से अधेड़ की इलाज के दौरान मौत
जमुई, जुलाई 19 -- Jamui News: चकाई। निज संवाददाता प्रखंड के खास चकाई गांव निवासी पंकज तिवारी 55 साल की अपने घर के छत से फिसलकर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं परिजनों द्वारा उन्हें उठाकर ईलाज हेतु चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देवघर एम्स रेफर क़र दिया गया। वहीं एम्स पहुंचने के पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक पंकज पिछले दो वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे तथा घर में ही रहकर उनका ईलाज चल रहा था। वहीं मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था जिसके खर्चे से परिवार का गुजर बसर होता था। मृतक को दो पुत्रिया हैं जिसमें एक की शादी हो चुकी है। वहीं इस दु:खद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.