जमुई, अगस्त 12 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा प्रखंड पंचायत समिति की एक बैठक बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में आहूत हुई। प्रखंड प्रमुख बदमिया देवी की अध्यक्षता एवं कार्यपालक पदा.सह बीडीओ सुनील कु.चांद के पर्यवेक्षण में परवान चढ़ी उक्त बैठक में वैसे तो समिति सदस्य कई विभागों से जुड़ी शिकायत या समस्याओं का पुलिंदा साथ लिए आए थे किंतु शिक्षा समेत अन्य चंद विभागों के पदाधिकारियों के बैठक से गैर हाजिर मिलने से उन विभागों से जुड़ी समस्या या शिकायत पर सदस्य सवाल अथवा जवाब-तलब नहीं कर पाए। हालांकि,बीडीओ यह भरसक प्रयास करते दिखे कि सदस्यों द्वारा सदन में उठाई गई समस्या-शिकायतों का संबंधित अधिकारियों के जरिए सदस्यों को संतोष जनक जवाब मिल सके। यहां तक कि कानन पंचायत के पंचायत सरकार भवन का फाउंडेशन तक हो जाने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा ज...