Jamui News: न्यायालय से निर्गत वारंट पर आरोपी के घर गिद्धौर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, जल्द होगी कुर्की
जमुई, अक्टूबर 8 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर गिद्धौर पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर इश्तिहार निष्पादन की कार्रवाई की है। मामला गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव का है। जहां फरार अभियुक्त अवधेश रावत, पिता सुरेंद्र रावत ग्राम सेवा का निवासी हैं जो एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय से वारंट निर्गत होने के बाद गिद्धौर थाना पुलिस ने उसके घर पर पहुंचकर डुगडुगी बजाकर इश्तिहार चिपकाया और नियमानुसार कार्रवाई पूरी की। इस संबंध में गिद्धौर के प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि न्यायालय से वारंट प्राप्त होने के बाद अभियुक्त अवधेश रावत के घर इश्तिहार की कार्रवाई की गयी है। आरोपी को न्यायालय में हाजिर होने के लिए समय दिया गया है। गिद्धौर पुलिस ने बताया कि इश्तिहार की कार्रवाई के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.