जमुई, अगस्त 27 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता प्रखंड के पतसंडा पंचायत के कुमार सुरेन्द्र सिंह स्टेडियम में अवस्थित ऐतिहासिक गरभू मंदिर में बुधबार को देर संध्या बाबा गरभू का सलौनी पूजा पुरे नेम और निष्ठा के साथ संपन्न हो गई। इस वर्ष भी पतसंडा गांव के सहित प्रखंड भर के हजारों श्रद्धालुओं ने सावन माह में बाबा गरभू की सलौनी पूजा के अवसर पर गरभू बाबा की पूजा अर्चना की तथा बाबा गरभू की पूजा अर्चना कर अपने परिजनों की सुख शांति की कामना की एवं मन्नते भी मांगी। वहीं जिन भक्तों की मन्नते बाबा गरभू ने पूरा की उन्होंने बाबा गरभू को खीर व पकवान भी चढ़ाई व प्रखंड भर के सैंकड़ो भक्तों ने बाबा के मंदिर में दूध,खीर व पकवान चडाई सुबह से ही बाबा गरभू की पूजा अर्चना करने के लिये भक्तों का तांता लगा रहा। सलौनी पूजा को विद्वान् पंडित दिपू पांडेय, ग्रामीण...