Jamui News: नीलाम पत्र वाद मामले में समझौते के बाद आरोपित मुक्त
जमुई, अगस्त 7 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता नीलाम पत्र वाद के क्रम में गुरुवार को पुलिस द्वारा धरे गए एक आरोपित के मामले का गुरुवार शाम होते तक समझौते के बाद पटाक्षेप हो जाने की जानकारी मिली है। बताया जाता है कि मामले के आरोपित लुटन यादव, साकिन रजला पर ग्रामीण बैंक के ऋण की 156284 रुपए बकायेदारी थी। बीडीओ सुनील कु.चांद एवं बैंक अधिकारियों की बैठक के मामले में 60 हजार की राशि अदायगी पर समझौता किया गया। बताया जाता है कि समझौते के मद्देनजर लुटन के परिजन द्वारा तत्काल 40 हजार रुपए जमा कर दिए गए एवं शेष 20 हजार की राशि शुक्रवार को जमा कर देने का भरोसा दिया। समझौते के बाद लुटन यादव को छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.