Jamui News: निर्माण की बाट जोहता गुगुलडीह रविदास टोला का स्कूल भवन
जमुई, अगस्त 29 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता प्रखंड के गुगुलडीह पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय रविदास टोला अपने निर्माण की बाट जोह रहा है। भवन ढलाई के बाद भी लाखों की लागत से बनने वाला यह स्कूल भवन आज भी अधूरा है। विद्यालय का यह अधूरा भवन न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था की बदहाली बल्कि व्यवस्था के प्रति उत्तरदायी लोगों की मंशा को भी जाहिर करता है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार लाखों की लागत से विद्यालय के पांच कमरों का भवन निर्माण कार्य सुनिश्चित था। छत की ढलाई के बाद काम बंद हो गया। ग्रामीण बताते हैं कि भवन के प्लास्टर, रंग-रोगन और खिड़की-दरवाजे के लिए करीब 8 लाख रुपये की राशि विभाग से स्वीकृत कराए जाने की बात भी सामने आ रही है। इसके बावजूद सालों गुजर गए लेकिन भवन आज भी अधूरा है।विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक 89 बच्चे नामांकित हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.