जमुई, जुलाई 10 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता जिले के विट्ठलपुर रोड पर नाले के निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान विट्ठलपुर निवासी मो. आरिफ हुसैन के रूप में हुई है। उन्होंने गिरधारी सिंह और विकास यादव सहित अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। विट्ठलपुर रोड पर नाले का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से मो. आरिफ हुसैन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News...