जमुई, नवम्बर 18 -- Jamui News: जमुई । कार्यालय संवाददाता जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों का एक भव्य मिलन समारोह शहर के गंगादेवी मेमोरियल कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्त्रम में जिले के साथ-साथ देश के विभिन्न हिस्सों में कार्यरत पूर्व छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। लंबे अरसे बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी की पुरानी यादें ताजा हो गईं और परिसर उत्साह व आत्मीयता से सराबोर नजर आया। समारोह के दौरान पूर्ववर्ती छात्रों ने विद्यालय में बिताए अपने सुनहरे दिनों के अनुभवों और जीवन के संघर्षों से लेकर सफलता तक के सफर को साझा किया। अलग-अलग बैच के छात्रों ने कहा कि नवोदय विद्यालय ने उन्हें न केवल बेहतर शिक्षा दी, बल्कि अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी का भी पाठ पढ़ाया है। कार्यक्त्रम के संयोजक दीपक दीपांकर ने कहा कि शीघ्र...