जमुई, अक्टूबर 9 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता नवरात्र की पहली पूजा कल यानि रविवार से शुरु हो रही है। पर्व की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।पर्व को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर पूजन सामग्री, दूध, फल खरीदने वालों की चहल-पहल दिख रही है। लेकिन इस बार मंहगाई की मार पर्व की खुशी फीकी करती दिख रही है। महंगाई की मार है आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही है।मां की पूजा के लिए जरूरी सामान जुटाना अब पहले से महंगा हो गया है।पेड़ा, दूध, काजू-किशमिश ,अनार, सेब के बढ़े दाम बता रहे हैं कि इस बार आस्था की थाली सजाने में मध्यम एवं गरीब तबके के लोगों को परेशानी का सामना करना पडेगा। सबसे ज्यादा परेशानी उन परिवारों को है जिनकी रोजी-रोटी दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर है। वैसे परिवारों की चिंता बढ़ गई है। पिछले साल की तुलना में कई जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ ...